उदयपुर, अरुण जोशी: श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज का वर्ष 2026 का भव्य महा सम्मेलन एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गिंगला (मेवल) में किया जाएगा। युवा प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष विनोद पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों के क्रम में आज संभागीय कोर कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा गिंगला पहुँचकर त्रिमेस गिंगला के पंचों को महा सम्मेलन एवं खेलकूद प्रतियोगिता का ध्वज विधिवत रूप से सुपुर्द किया गया। इस अवसर पर संभागीय कोर कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र पंड्या, संभागीय सचिव महेश जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष (वागड़) अनिल पंड्या, द्वारका प्रसाद जोशी, खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनोद पानेरी, कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीपकजी गोमती शंकरजी, डायालाल पंड्या, अशोकजी प्रवीणजी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
ध्वज सुपुर्दगी के साथ ही मेवल त्रिमेस समाज में महासम्मेलन एवं खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर भारी उत्साह और उमंग देखने को मिली। समाज के पंचों एवं नागरिकों ने इस महाआयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।इससे पूर्व, समाज के संभागीय अध्यक्ष भूपेंद्र पंड्या के गिंगला में प्रथम आगमन पर समाजजनों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का वातावरण बना। संगठन संस्कार संस्कृति युवा शक्ति यह महासम्मेलन समाज को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान देने वाला सिद्ध होगा।