आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बुझ गया घर का चिराग
प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर लालापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आकाशीय बिजली गिरने से एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक शारदा प्रसाद पुत्र रामबाबू निवासी गोंइसरा थाना लालापुर जनपद प्रयागराज रात में खेत की रखवाली कर रहा था की चमक गरज के साथ बारिश शुरू हो गई और अचानक आकाशीय बिजली के गिरने की चपेट में आकर काल के काल में समा गया। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।