प्रयागराज। मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में लाइब्रेरी समिति की बैठक कार्यालय स्थित गांधी सभागार में सम्पन्न हुई जिसमें सभी सम्बन्धित अधिकारियों की उपस्थिति में कुछ विशेष बिंदुओं पर चर्चा की गई। सर्व प्रथम प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा लाइब्रेरी के जीर्णोद्धार हेतु कराए जा रहे विभिन्न कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। इसी क्रम में लाइब्रेरी के रिक्त पदों को भरने के लिए अध्याचन संबंधित चयन आयोग में भेजने पर भी सहमति बनी। महाकुंभ से संबंधित सभी अखबारों एवं पुस्तकों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन हेतु एक प्रस्ताव बनाकर समिति के समक्ष प्रस्तुत करने पर भी चर्चा की गई।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।