फिल्म स्क्रीन दिखा कर दिया वन्य जीव संरक्षण का संदेश
सवाई माधोपुर 17 अक्टूबर। सॅचुरी नेचर फाउंडेशन व मॉर्निंग स्टार के संयुक्त तत्वधान में चल रहे किड्स फॉर टाईगर दा सॅचुरी कार्यक्रम तहत मंगलवार को राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय खिलचीपुर में वन और वन्यजीवों पर आधारित फिल्म स्क्रीन दिखा कर दिया वन और वन्य जीव संरक्षण का संदेश दिया।
किड्स फॉर टाइगर्स कार्यक्रम के काॅर्डिनेटर गोवर्धन मीणा ने बताया कि विद्यालय में वन और वन्य जीवों की फिल्म स्क्रीन दिखाकर वन और वन्य जीवों का संरक्षण करने के लिए फिल्म के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया। विद्यालय प्रधानाध्यापक ने सभी छात्र-छात्राओं को अपने जन्मदिन पर व सार्वजनिक स्थान और अपने घर के आस पास एक-एक पेड़ लगाने के लिए व वन और वन्यजीवों बचाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान किड्स फॉर टाइगर के वॉलिंटियर, कालूराम मीणा, शुभम गौड, व विद्यालय स्टाफ सहित मौजूद रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।