उनियारा में महासम्पर्क जनसभा 14 को सांसद ने की कार्यकर्ताओं से चर्चा


उनियारा में महासम्पर्क जनसभा 14 को सांसद ने की कार्यकर्ताओं से चर्चा

सवाई माधोपुर 11 जून। सांसद जौनापुरिया ने 11 जून को रविवार को सर्किट हाउस सवाई माधोपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 14 जून को उनियारा में आयोजित होने वाली महासम्पर्क जनसभा को लेकर चर्चा की।
सांसद सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे केन्द्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा आयोजित विशेष महा-जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत देवली विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत उनियारा में 14 जून को सुबह 11ः30 बजे विशाल जनसभा का आयोजन होगा। सांसद ने भाजपा के जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक, पूर्व जिला प्रमुख, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की व सभी कार्यकर्ताओं को कार्य करने का दायित्व दिया।
सांसद जौनापुरिया ने बताया कि जैन नसियाॅ, उनियारा, जिला टोंक में 14 जून को आयोजित होने वाली जनसभा में मुख्य वक्ता के रुप में अश्विनी चैबे केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार व वक्ता के रुप में रामचन्द्र जांगड़ा, राज्यसभा सदस्य होंगे। सांसद ने कहा कि जनसभा में सवाई माधोपुर जिले से भी 5 हजार कार्यकर्ता सभा में भाग लेंगे।
इस अवसर पर सांसद जौनापुरिया के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सुषील दीक्षित, जिला महामंत्री आचार्य लोकेन्द्र शर्मा, पं.स. खण्डार प्रधान नवनीत चैधरी जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, भवानीसिंह मीणा, पूर्व भाजपा प्रत्याषी राजेन्द्र मीणा,, पूर्व भाजपा प्रत्याषी सवाई माधोपुर आषा मीणा, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ. भरतलाल मथुरिया, बजरंगलाल जाट, कमलेष जेलिया, पूर्व प्रधान मीरा सैनी, सवाई माधोपुर विधानसभा संयोजक ममता मीणा, ओ.बी.सी. मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीतम चैधरी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  प्रत्याशी महिमा सिंह और विधायक किलक का डेगाना में जनसंपर्क

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now