काॅलोनी में जगह जगह गंदगी का आलम,नगर पालिका का नही है ध्यान


काॅलोनी में जगह जगह गंदगी का आलम,नगर पालिका का नही है ध्यान

कामां। पंचायत समिति कार्यालय के पीछे काॅलोनी में जगह जगह गदंगी का आलम व नालियां अवरूद्ध होने से काॅलोनीवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। लेकिन नगर पालिका प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नही है। जबकि इस इस समस्या को लेकर पूर्व में मौहल्लेवासियों के द्वारा नगर पालिका प्रशासन को अवगत कराया भी जा चुका है। लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
पंचायत समिति कार्यालय के पीछे मौजूद काॅलोनीवासियों ने बताया कि काॅलोनी में जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है। जिनपर आवारा जानवर विचरण करते रहत है। साथ ही काॅलोनी की नालियां अवरूद्ध हो गई है। और घरों का गंदा पानी सडकों पर जमा रहता है। जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पडता है। लेकिन नगर पालिका प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नही है। जबकि इस समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को अवगत कराया जा चुका है।


यह भी पढ़ें :  दिनदहाड़े चकमा देकर दुकान से नगदी रखा गल्ला चोरी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now