सवाई माधोपुर। शहर स्थित दामोदर जी भगवान पंच मालियान मन्दिर गलत रोड पर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का महात्म्य प्रारम्भ हुआ। आयोजक सुन्दर लाल सैनी ने बताया कि मुरली मनोहर श्याम सुन्दर की मधुमयी, मंगलमय,मनोहारिनी लीलाओं एवम् भगवत्तव को प्रकाशित करने वाली श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ किया जा रहा हैं, जिसमे कथा व्यास अंतरराष्ट्रीय श्री राम स्नेही संप्रदाय के संत परम पूज्य सदगुरु देव अमृतराम जी महाराज पुष्कर वाले श्रीमद् भागवत कथा के पसंगो का बखान करेगे। कथा का समय प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा तथा प्रतिदिन सांय 8 बजे से पंडित सीताराम राव द्वारा हरिनाम संकीर्तन एवम् भजन का आयोजन होगा। आज कथा के शुभारम्भ से पूर्व शहर स्थित गोपाल जी के मन्दिर से 151 कलशों को महिलाओं द्वारा धारण कर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो शहर के मुख्य बाजार से होते हुए कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। कलशयात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष भजनों पर नाचते हुए चल रहे थे। कलशयात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।