कंबल पाकर जरूरतमंदों ने किया खुशी का इजहार

Support us By Sharing

अल्ट्राटेक कम्यूनिटी वेलफेयर फाउंडेशन ने सैकड़ो जरूरतमंदों में बांटा कंबल

प्रयागराज।ब्यूरो राजदेव द्विवेदी। जनपद के यमुनानगर बारा क्षेत्र के खान सेमरा, मिश्रा पुरवा व बेरुई गांव में सोमवार को अल्ट्राटेक कम्यूनिटी वेलफेयर फाउंडेशन बारा सीमेंट वर्क्स द्वारा कंबल वितरण का आयोजन किया गया। अल्ट्राटेक कंपनी के एचआर हेड संजय सिंह ने बताया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों में कंबल बांटा जा रहा है। सर्द हवा से लोग कंपकंपी भरने को विवश हो रहे हैं ऐसे में गरीबों पर क्या गुजरती होगी यह सोचने मात्र से हृदय कांप उठता है। ऐसे में जरूरतमंदों में कंबल बांटा जा रहा है। आगे उन्होंने बताया कि अभी-अभी 300 कंबल का वितरण किया गया है शेष कंबल गरीबों में आगे और भी ग्राम पंचायतों में वितरण किया जाएगा इसके लिए ग्राम प्रधानों को क्षेत्र में कंबल वितरण के लिए दिया जाएगा जल्द ही गरीबों में कंबल का वितरण करवा दिया जाएगा। इस तरह कड़ाके की ठंडक में जरूरतमंदों ने कंबल पाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर अल्ट्राटेक एचआर हेड संजय सिंह, ग्राम प्रधान कपारी, अल्ट्राटेक कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन बारा सीमेंट वर्क्स के कार्यकर्ता, समाजसेवी युवा नेता मुलायम सिंह यादव , भावी प्रधान पद उम्मीदवार संदीप सिंह पटेल एवं तमाम क्षेत्रीयजन मौजूद रहे।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!