सवाई माधोपुर| टिगरिया गांव के पास मोरल नदी की पुलिया के दोनों तरफ सड़क मार्ग टूटकर नदी में समा जाने के कारण बौंली एवं बामनवास उपखंड के करीब 40 गांव के आवागमन बाधित होने का समाचार प्रमुख अखबारों एवं चैनलों में प्रकाशित होने के बाद सवाई माधोपुर सार्वजनिक निर्माण विभाग हरकत में आया एवं बरनाला तहसीलदार राकेश कुमार मीणा एवं बाटोदा थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त सड़क व पुलिया का निरीक्षण कर बुधवार से ही सड़क मार्ग सुचारु करने को लेकर कार्य योजना तैयार की एवं सुरक्षा की दृष्टि से बाटोदा थाना पुलिस के जवानों को मौके पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया है |सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई से ग्रामीणों में हर्ष की लहर दौड़ गई एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है|
1996 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 1996 से दैनिक भास्कर में बौंली, बामनवास एवं सन 2000 में दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ गंगापुर सिटी। 2003 से पंजाब केसरी और वर्तमान में राष्ट्रदूत। अनेकों चैनल व अखबारों में कार्यरत हैं। आवाज आपकी न्यूज पोर्टल में पत्रकार हैं।