माफिया अतीक के दोनो बेटों की बालगृह से रिहाई, बुआ शाहीन को पुलिस ने सौंपा
प्रयागराज। अतीक अहमद के बेटे एहजम और अबान की रिहाई की तैयारी बाल सुधार गृह में चल रही थी। सोमवार को दोपहर उसे छोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बाल कल्याण समिति ने यह फैसला लिया है। चार अक्टूबर को एहजम बालिक हुआ था। अब वह 18 साल का हो चुका है और ऐसे में बाल संप्रेषण गृह में नहीं रखा जा सकता था।
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने अतीक की बहन शाहीन परवीन को दोनों को रिहाई करते हुए सौंप दिया।
बता दें कि अतीक अहमद की बहन शाहीन ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दोनों बच्चों को उन्हें सौंपने की मांग की थी। मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से बाल कल्याण समिति को विचार कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। मामले की अगली सुनवाई 10 अक्तूबर को होगी। अहजम और अबान की रिहाई को लेकर बाल कल्याण समिति की ओर से बैठक के बाद सोमवार की देर शाम दोनों की रिहाई कर दी गयी। अतीक की बहन शाहीन दोनों को अपने साथ ले गयी।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।