द पावर ऑफ अन कॉन्शियस माइंड कार्यशाला आयोजित


द पावर ऑफ अन कॉन्शियस माइंड कार्यशाला आयोजित

सवाई माधोपुर 16 अक्टूबर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार अणुव्रत भवन आदर्शनगर में तेरापंथ महिला मंडल द्वारा द पावर ऑफ अन कॉन्शियस माइंड कार्यशाला का आयोजन युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या साध्वीश्री पुण्यप्रभाजी के सानिध्य में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत सुमधुर मंगलाचरण से हुई। कार्यक्रम की अतिथि एवम् वक्ता पूर्व व्याख्याता मंजुलता गुप्ता ने मन की स्थितियों की वैज्ञानिक विवेचना करते हुए आत्मनियंत्रण द्वारा अवचेतन मन को सही दिशा में अनुगमन हेतु विभिन्न उपायों की जानकारी दी व जैन धर्म के संदर्भ में ओजपूर्ण व्याख्या प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व वक्ता जाने माने साहित्यकार डॉ. मधुमुकुल चतुर्वेदी ने अवचेतन मन की शक्ति को कथानक के माध्यम से प्रेरणास्पद रूप से प्रस्तुत किया व मनस्थिति में सुधार हेतु सकारात्मक चिंतन की महत्ता को स्पष्ट किया। अपने वक्तव्य से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करते हुए डॉ. चतुर्वेदी ने चेतन पर अवचेतन मन की नकारात्मकता को हावी नहीं होने देने की महत्त्वपूर्ण सीख दी।
साध्वीश्री निर्मलप्रभाजी व डॉ. जिनयशाजी ने अवचेतन मन की जागृति हेतु सुमधुर गीतिका की प्रस्तुति दी। साध्वीश्री पुण्यप्रभाजी ने अपने मंगल उदबोधन में अवचेतन मन को शुद्ध बनाने की प्रेरणा देते हुए समसामयिक कथानक की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का कुशल संचालन महिला मंडल अध्यक्ष अनिता जैन ने किया। अतिथि साहित्य सम्मान के पश्चात मंत्री सपना जैन ने आभार ज्ञापित किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now