सांसारिक बंधनों की निवृत्ति के लिए सबसे सरल उपाय है भगवत भक्ति – शास्त्री


सवाई माधोपुर 21 फरवरी। जिले की मलारना डूंगर तहसील के श्यामोली गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह में पंडित विजय कुमार शास्त्री ने बताया कि सांसारिक बंधनों की निवृति के लिए सबसे सरल उपाय भगवद् भक्ति है।
उन्होने बताया कि जब मनुष्य को आत्म ज्ञान हो जाता है तो उसे सुख -दुःख समान लगते हैं। जब तक मन विषयों में आसक्त रहता है, कामनाओं में लिप्त रहता है तब तक मनुष्य मोहवश बंधन में रहता है। इसलिए मनुष्य को विषयों से ओर सांसारिक बंधनों से परे होकर भगवद् भक्ति करना चाहिए। उन्होंने कथा में सती अनुसुइया चरित्र, शिव पार्वती चरित्र, ओर ध्रुव चरित्र की कथा का वर्णन किया। शिव पार्वती की सजीव झांकी सजाई गई। ध्रुव चरित्र की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि भक्ति करने की आदत बचपन से ही डालना चाहिए तभी जाकर अंत समय में प्रभु का नाम याद आता है। जीव की अंत समय में जैसी मति होती हैं उसकी वैसी ही गति होती हैं। कथा सुनने हेतु आप पास गांवों से सैकड़ों भक्त आकर के भक्ति रस का रसस्वादन कर रहे हैं।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now