देश के सैनिकों ने अपने अदम्य साहस पराक्रम से संपूर्ण राष्ट्र के सम्मान को गौरवान्वित किया है : मंजू गुर्जर प्रधान


गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। गत दिनों देश के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में देश के प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय सेना द्वारा जवाबी सफल कार्यवाही करते हुए अपने अदम्य साहस पराक्रम शौर्य से अपना कर्तव्य निभाया। जिसके संदर्भ में संपूर्ण देश में भारतीय सेना के पराक्रम शौर्य के सम्मान में विशाल तिरंगा शौर्य यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी संदर्भ में भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा महूकलां में राजकीय विद्यालय प्रांगण में स्थित हीरामन बाबा मंदिर से सम्पूर्ण गांव के मुख्य मार्गों अमित कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी से होते हुए पुनः राजकीय विद्यालय प्रांगण हीरामन बाबा मंदिर पर समापन किया गया। उक्त विशाल तिरंगा शौर्य यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में गंगापुर सिटी पंचायत समिति प्रधान मंजू गुर्जर उपस्थिति रही। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष सुनीता वैष्णव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राधा दीक्षित, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि रामभरोसी वैष्णव,शहर मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, यात्रा विधानसभा संयोजक हरिओम पटेल,जमनालाल वैष्णव उपस्थित रहे। भाजपा मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रधान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय सैनिकों ने अपने अदम्य साहस, पराक्रम से संपूर्ण राष्ट्र के सम्मान को गौरवान्वित किया है। हमें हमारी सेना एवं सेवा के जवानों पर गर्व महसूस करना चाहिए। मिडिया प्रमुख शर्मा ने बताया कि उक्त विशाल तिरंगा शौर्य यात्रा के अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों में कैप्टन रामगोपाल गुर्जर, हवलदार दिनेश सिंह राजपूत, हवलदार महेश चंद्र गुर्जर, नायक सुनील गुर्जर, सूबेदार मोहनलाल गुर्जर, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में महामंत्री हरकेश, महेश टोकसी, नेत्रपाल मीणा, महेश सिंह सरपंच, सुरेश पूर्व सरपंच चूली, रूपसिंह गुर्जर, बृजलाल मीणा, दयाराम सरपंच सहित मोतीलाल गुर्जर, सुल्तान पटवारी, माधो सिंह ऋषिराज उप सरपंच, सरदार सहित अनेक भाजपा ग्रामीण मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ग्रामवासी पुरुष- महिला एवं युवा उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  आचार्य ब्राह्मण सेवा समिति का सम्मान समारोह कोटड़ी में संपन्न
Vishwkarma Electric

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now