प्रतापगढ़: पंडित रामचंद्र डोंगरे महाराज की प्रतिमा का अनावरण गुरुदेव ध्यान योगी महर्षि उत्तम स्वामी जी महाराज के सानिध्य में किया गया। इस समारोह में प्रतापगढ़ से गुरूदेव उत्तम स्वामी जी महाराज भक्त मंडल के कई सदस्य सम्मिलित हुए |त्रिवेणी तट पर कल राष्ट्रीय संत भागवत कथाकार ब्रह्मलीन पंडित रामचंद्र डोंगरे महाराज की प्रतिमा का अनावरण महर्षि उत्तम स्वामीजी के सानिध्य में हुआ। साथ ही यहां पर शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। श्रीबद्रीनारायण ट्रस्ट के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में मुख्य यजमान ममता अनिल झालानी रहे। मूर्ति अनावरण के लिए हवन-पूजन पंडित संजय ओझा के मार्गदर्शन में किया गया। साथ ही मंदिर स्थल में शिव पंचायत की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। मंदिर पर कलश स्थापना भी की गई। महर्षि उत्तम स्वामी महाराज ने कहा कि ईश्वर के साथ संवाद करने के भाव डोंगरे महाराज के थे |संत ही इस जगत में ईश्वर के कृपावंत है- वह महापुरुष डोंगरे जी महाराज हैं। जिसका मार्ग ही परमार्थ हो, ईश्वरीय हो जिनका अपना वर्ग सब में है | ऐसे हमारे डोंगरे महाराज हैं। डोंगरे महाराज की प्रतिमा अनावरण करके आप लोगों ने श्रीबद्री नारायण के चरणों में अपना नाम लिखवा दिया है। जब भी संत की प्रतिष्ठा होती है पृथ्वी,प्रकृति और समाज मैं बड़ी प्रसन्नता होती है।
सात दिनी कथा के समापन पर स्वामी जी ने सभी को आशीर्वाद दिया। परमात्मा की भक्ति ही मोक्ष प्राप्ति का उपाय है… सात दिनी श्रीमद भागवत कथा के विश्राम पर गुरुदेव उत्तम स्वामी जी ने कहा कि परमात्मा के परमार्थ की समाप्ति नहीं होती सिर्फ कथा का विराम होता है। नारायण किसी के प्रभाव से नहीं आते, नारायण तो बस प्रेम भाव में आते हैं। परमात्मा की भक्ति ही मोक्ष प्राप्ति का उपाय है। कलयुग में भगवान का स्मरण ही सुरक्षा का उपाय है।आप लोग एक नियम लें कि प्रतिदिन कुछ समय के लिए राम नाम का जाप करें | साथ ही बच्चों को धार्मिक संस्कार प्रदान करें। विश्रांति दिवस पर श्रीकृष्ण चरित्र का संपूर्ण वर्णन शिशुपाल जरासंध जामवंत और कृष्ण युद्ध जामवंत एवं कृष्ण संवाद भगवान दत्तात्रेय की कथा सुदामा चरित्र का रसपान धर्मालुजनों को कराया। राजा परीक्षित मोक्ष के साथ कथा का विश्राम हुआ |कथा विश्राम पर ट्रस्ट द्वारा गुरुदेव का सम्मान कर अभिनंदन-पत्र दिया। अंत में गुरुदेव उत्तम स्वामी ने बांसुरी वादन द्वारा सुमधुर भजन प्रस्तुत किया। गुरु भक्त मंडल, प्रतापगढ़ सहित बड़ी संख्या में धर्मालुजन मौजूद रहे। इससे पूर्व गुरूदेव उत्तम स्वामी जी महाराज की कथा जयपुर में आयोजित हुई जहां 11000 माता – बहीनो ने कलश यात्रा निकाली।मुख्य मंत्री राजस्थान भजन लाल शर्मा ने कथा श्रवण की । पूजन, आरती की। गुरूदेव को निवास पर आमंत्रित कर मुख्यमन्त्री भजनलाल शर्मा ने कई मंत्रीगण
बालमुकुंदाचार्य विधायको शासन सचिव अधिकारियो की उपस्थिति मे स्वागत सम्मान किया | गुरू भक्त मंडल के चन्द्र शेखर मेहता ने ये जानकारी दी और बताया कि कल महर्षि उत्तम स्वामी जी महाराज 2 मई को बांसवाड़ा मे परशुरामजी जन्मोत्सव समारोह मैं आशीर्वाद उद्बोधन देंगे। इसके बाद 9 मई से प्रतापगढ़ के रोकडिया हनुमानजी मे भागवत कथा करेंगे। इसकी तैयारिया जोर शोर से चल रही है |
आज राज्यपाल महोदय हरिभाउ बागडे को रोकडिया हनुमानजी ट्रस्ट और गुरु भक्त मंडल द्वारा कथा का निमन्त्रण दिया गया,।साथ ही गुरूदेव उत्तम स्वामी जी महाराज की जीवनी पुस्तक–” सिद्धयोगी “भेट की। जिसमें गुरु भक्त रवि सोनी, सत्य नारायण चौधरी भंवरलाल व्यास विमल बंसल ओमटाक अजय पवार मुकेश भावसार आदि उपस्थित थे |