मथुरा और वृंदावन की गलियां भी इंतजार तो कर रही होंगी- सीएम योगी
मथुरा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बुधवार मथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दर्शन किया।इसके साथ ही सीएम ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव प्रचार का आगाज भी कर दिया है।श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए श्री कृष्ण जन्मभूमि को लेकर बड़ा बयान दिया। सीएम योगी ने पहले अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का जिक्र किया। सीएम ने कहा कि होली खेले रघुवीरा भजन तो हम लोगों ने खूब सुना,लेकिन 500 वर्षों में पहली बार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम अपने धाम में विराजमान होकर होली के साक्षात दर्शन हम सबको कराए। मथुरा और वृंदावन की कुंज गलियां भी इंतजार तो कर रही रही होंगी।सीएम योगी ने कहा कि दुनिया के अंदर मथुरा और वृंदावन की होली की बहुत चर्चा होती है। यहां श्रद्धालुओं की भीड़ देखते बनती है। हमें लगता है कि अभी भी यहां ऐसी व्यवस्था बनानी है ताकि श्रद्धालुओं को किसी किस्म की दिक्कत न हो।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।