डीग।जनहित और जनसरोकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए डीग जिले में आज शहरी सेवा शिविर (पखवाड़ा) 2025 एवं ग्रामीण सेवा शिविरों का भव्य आयोजन हुआ। दिनांक 19 सितंबर 2025 शुक्रवार को डीग उपखण्ड के खोहरी एवं पान्हौरी, नगर उपखण्ड के खेस्ती, सीकरी उपखण्ड के गुलपाडा, पहाड़ी उपखण्ड के मांतूकी एवं सतवाड़ी, कुम्हेर उपखण्ड के पिचूमर एवं सिकरोरी, कामां उपखण्ड के विलग एवं लुहेसर तथा शहरी सेवा शिविर (पखवाड़ा) 2025 के तहत दिनांक 19 सितम्बर 2025 को डीग उपखण्ड के वार्ड संख्या 05, 06 में हिन्दी पुस्तकालय डीग, नगर उपखण्ड के वार्ड संख्या 04, 05, 06 में नवीन नगरपालिका भवन, सीकरी उपखण्ड के वार्ड संख्या 03 में शहीद पवन कुमार रा.उ.मा.वि. सीकरी, पहाड़ी उपखण्ड के वार्ड संख्या 03, 04 में नगर पालिका भवन पहाड़ी, कुम्हेर उपखण्ड के वार्ड संख्या 04 में नगर पालिका सभागार कुम्हेर एवं कामां उपखण्ड के वार्ड संख्या 05, 06 में भिक्कीराम धर्मशाला गया कुण्ड में आयोजित किया गया। शिविरों में सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों और शहरी नागरिकों ने भाग लेकर शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया। प्रशासनिक अधिकारियों और विभागीय कार्मिकों ने एक ही छत के नीचे लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर निस्तारण किया। ग्रामीण क्षेत्रों से आए किसानों ने कृषि ऋण, बीमा, फसल नुकसान एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं, वहीं शहरी नागरिकों ने स्वच्छता, पानी-बिजली, आवास एवं नगरीय सुविधाओं से जुड़ी मांगें उठाईं। अधिकारियों ने अधिकांश प्रकरणों का समाधान मौके पर कर दिया। शिविर स्थल पर वृद्धजन और महिलाएं विशेष उत्साह के साथ पहुंचीं। कई ने कहा कि उन्हें पहली बार अपनी समस्याएं सीधे संबंधित अधिकारी तक रखने का अवसर मिला। इन सेवा शिविरों ने यह साबित कर दिया कि सरकार और प्रशासन आमजन की चौखट पर खड़े होकर सेवा करने को तत्पर है।
गोकलदास पुत्र छुटटन निवासी पान्हौरी ने बताया कि हम तीन भाई बहन हैं, हमारे पिताजी की मृत्यु को करीब 40-50 साल हो चुके हैं। नाम राजस्व रिकॉर्ड में चला आ रहा था। परन्तु 40 साल व्यतीत हो जाने के बाद भी हमारा खाता शामलात ही रहा था। आज दिनांक 19.09.2025 को पान्होरी में आयोजित किये जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर में राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं पटवारी हलका द्वारा 40 साल पुराने शामलाती खाते को विभाजित कर हमारा कार्य पूर्ण कराया है। हम दिल से मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म एवं स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त करता हूँ एवं आशा करता हूँ कि भविष्य में इस प्रकार के कैम्प चलाये जाते रहें।
किरोडी पुत्र रामजीलाल ग्राम खोहरी तहसील जनूथर के निवासी ने बताया कि ग्राम खोहरी के राजस्व रिकॉर्ड में मेरा नाम किरोरी दर्ज था। इस कारण विगत कई सालों से मैं पीडित था एवं अपने नाम को शुद्ध करवाने हेतु प्रयास करता रहा। शुक्रवार दिनांक 19.09.2025 को ग्राम पंचायत खोहरी में राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में मैने अपनी पीडा से शिविर प्रभारी को अवगत कराया। हलका पटवारी एवं गिरदावर द्वारा मौके पर ही धारा 136 के तहत शुद्धि प्रस्ताव तैयार किया गया एवं तहसीलदार की अनुशंसा पर उपखण्ड अधिकारी डीग द्वारा मौके पर ही स्वीकृत किया गया। मैं मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार, विधायक डीग कुम्हेर एवं स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त करता हूँ एवं आशा करती हूँ कि भविष्य में इस प्रकार के कैम्प चलाये जाते रहें।
इसी प्रकार चन्द्रवती निवासी ग्राम पान्हौरी तहसील डीग जिला डीग की निवासी ने बताया कि मुझे पेंशन का लाभ पहले से ही मिल रहा है, लेकिन 5-6 महीने से मेरी पेंशन का सत्यापन नहीं हो पा रहा था जिससे मैं बहुत परेशान थी। मुझे ग्राम में जानकारी मिली कि आज दिनांक 19.09.2025 को पान्हौरी में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किया जा रहा है। मैं उक्त शिविर में समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों से मिली एवं अपनी पीडा से अवगत कराया। उनके प्रयास से आज मेरा पेंशन सत्यापन सफलतापूर्वक करवा दिया गया है। मैं मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार एवं स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त करती हूं।
भारत निर्माण राजीव गाँधी सेवा केन्द्र पान्हौरी में आयोजित शिविर में सुंदर पत्नी रघुनाथ निवासी पान्हौरी ने बताया कि मैंने अपनी गाय का मंगला पशु बीमा योजना के तथ्य पशुपालन विभाग के माध्यम से बीमा करवाया था। इस दौरान मेरी गाय की मृत्यु हो गई और मैं गरीब परिवार से हूँ। मैने विभाग को सूचना दी तथा पशु चिकित्सक ने उस गाय का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर बीमा राशि के लिए आवेदन बीमा विभाग को भिजवाया। इसके उपरान्त मुझे 25,000/- की राशि प्राप्त हुई जिससे मैंने दूसरी गाय खरीदी। मैं मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार एवं पशुपालन विभाग का आभार व्यक्त करती हूँ।