गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। स्कूल शिक्षा परिवार की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज दिनांक 13.6.2025 को भगवती पैलेस, उदेई मोड़, गंगापुर सिटी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री लोकेन्द्र आचार्य (प्रदेश उपाध्यक्ष स्कूल शिक्षा परिवार, राजस्थान), विशिष्ट अतिथि श्री दिलीप सिंह शर्मा (जिलाध्यक्ष सवाईमाधोपुर, स्कूल शिक्षा परिवार) एवं श्री अनुज शर्मा (जिलाध्यक्ष गंगापुर सिटी, स्कूल शिक्षा परिवार) रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि महोदय द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि महोदय को माला और साफ़ा पहनाकर उनका स्वागत सम्मान किया गया और कार्यक्रम की रूपरेखा आगे बढ़ाते हुए मुख्यातिथि महोदय नें गठित नवीन कार्यकारिणी के गंगापुर सिटी ब्लॉक के स्कूल शिक्षा परिवार के अध्यक्ष श्रीमान नीटू सिंह धावाई, महामंत्री श्री सुरेंद्र सिंह राजपूत और कोषाध्यक्ष श्री महेंद्र नापित का माला व साफ़ा पहनाकर स्वागत किया। साथ ही नवीन कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों का विशिष्ट अतिथि महोदय द्वारा माला और साफ़ा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महोदय और विशिष्ट अतिथि द्वारा नवीन ब्लॉक कार्यकारिणी के साथ समस्त पदाधिकारियों को अपने पद की पूर्ण गरिमा, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी के साथ पालन करने और संगठन के प्रति हितों की रक्षा करने की शपथ ग्रहण करवाई गई और समस्त पदाधिकारियों से आशा की गई कि वे सभी भविष्य में स्कूल शिक्षा परिवार ब्लॉक गंगापुर सिटी संगठन के समस्त कर्तव्यों का पूर्ण एकाग्रता से निर्वहन कर अपने पद की गरिमा को बनाए रखेंगे।
मीडिया प्रभारी सारांश जैन ने बताया कि कार्यक्रम में जिला प्रभारी राजेश शर्मा, जिला प्रवक्ता गोविंद पाराशर, सहमंत्री ओमप्रकाश महावर, उप कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, सह संगठन मंत्री सुरेश शर्मा, शहरी उपाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, ग्रामीण उपाध्यक्ष राजेश गुर्जर, सहमंत्री ग्रामीण राजेश सैनी, सह मीडिया प्रभारी राजेश सैन, ब्लॉक आर.टी.ई प्रभारी राम सिंह जी राजपूत, संरक्षक बिष्णु शांडिल्य, विशेष सलाहकार धर्म प्रकाश आर्य, विजेंद्र धाकड़, शैलेंद्र कुमार गुप्ता, अब्दुल ग़फ़्फ़ार, डॉ . इरशाद ख़ान, महेंद्र कुमार वैष्णव, जावेद खान एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार मिश्रा आदि सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।


2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।