डीग न्यायालय परिसर में बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न


डीग। सोमवार को न्यायालय परिसर डीग में बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमराज गौड के मुख्य आतिथ्य एवं जिला कलेक्टर उत्सव कौशल, एडीजे सरोज मीणा, न्यायिक मजिस्ट्रेट भाविका कुलहरी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ।
इस दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट हरीकृष्ण शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। बार एसोसिएशन की ओर से अतिथियों का माला, साफा एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमराज गौड ने नव निर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट सुबोध पाराशर सहित पूरी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को न्याय क्षेत्र में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और सर्वहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष एडवोकेट सुबोध पाराशर ने अधिवक्ताओं के चैम्बर, नए कोर्ट परिसर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं तथा न्यायिक क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जाने का आश्वासन दिया।समारोह में एडवोकेट अनिल खंडेलवाल, सुरेश शर्मा, कुशल कुमार शर्मा, विमलेश कुमार सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।


यह भी पढ़ें :  तहसीलदार के आदेशों के बाद भी तालाब पर नहीं किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now