कस्बे में नहीं थम रहा बंदरों का आतंक पार्षद की 75 बर्षीय मां पर किया हमला

Support us By Sharing

नगरपालिका को कोसते दिखे कस्बावासी

नदबई|शहर में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। छत पर कपड़े सुखाने गई 75 वर्षीय वृद्ध महिला पर बंदरों ने हमला कर गिरा दिया। इस दौरान वृद्ध महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। जानकारी के अनुसार नगर रोड स्थित बीच का पाड़ा में पार्षद सुरेंद्र मेहंदीरत्ता (होलू) की मां सुदेश रानी(75) बुधवार सुबह घर की छत पर कपड़े सुखाने गई हुई थीं। इसी दौरान छत पर बैठे बंदरों ने वृद्धा पर हमला बोल दिया। बंदर के हमले से वृद्धा छत पर गिर गई। वहीं वृद्धा सुदेश रानी ने शोर मचाया। जिसके बाद वृद्धा का बेटा और दोनों पोते छत पर पहुंचे। जहां बंदरों के हमले से घायल वृद्धा को देख परिजन घबरा गए और तुरंत राजकीय उप जिला अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंचे। घायल वृद्धा सुदेश रानी के बेटे होलू ने बताया कि शोर सुनकर जैसे ही छत पर पहुंचे, तो मां बंदरों के हमले से छत पर घायल अवस्था में पड़ी हुई थी।जिनके सिर से खून बह रहा था। मां को राजकीय उप जिला अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंचे। जहां घायल सुदेश रानी के सिर में 7 टांके आए। जिसके बाद डॉक्टरों ने इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!