भाजपा प्रदेश महामंत्री का गंगापुर आगमन पर युवाओं ने किया भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन 


गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। भाजपा युवा मोर्चा के युवा कार्यकर्ताओ द्वारा युवा मोर्चा के युवा नेता नागेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में भाजपा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी का जयपुर बायपास के पास बलदाऊ जी के बालाजी के पास भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक वी.के पंडित ने बताया कि भाजपा द्वारा समूचे प्रदेशभर में संगठनात्मक प्रवास कि दृष्टि से भाजपा के समस्त प्रदेश पदाधिकारियों के प्रवास तय किये गए है इसी श्रृंखला में प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी का प्रवास गंगापुर रहा जिसमे शिक्षा सशक्तिकरण हेतु चेक वितरण समारोह में भूपेंद्र सैनी का प्रवास तय किया गया जिसमें जनकल्याण एवं शैक्षणिक अतः सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा का कार्यक्रम मधुवन रिसोर्ट में रखा गया।इसी क्रम में युवा मोर्चा के सैंकड़ो कार्यकर्ताओ ने स्वागत के साथ प्रदेश महामंत्री को 11 फुट लम्बी एवं चौड़ी माला के साथ स्वागत किया।साथ हि डी. जे. एवं जेसीबी से फूल वर्षा भी कि गयी।इसी क्रम में युवा मोर्चा कि आगामी गतिविधियों के संदर्भ में भी प्रदेश महामंत्री , भाजपा से वार्तालाप रही।इस दौरान युवा मोर्चा के युवा नेता नागेश कुमार शर्मा , मुकेश सैनी जिलाध्यक्ष, टैंट डीलरशिप , डॉ. गौरव पंडित , प्रदीप शर्मा , दीपक बोहरा ,रवि पंडित , मोहित उपाध्याय , राजू गजराना , कपिल डंगोरिया , रोविन वाल्मीकि , शत्रुघ्न शुक्ला , पपला गुर्जर , लवकुश सैनी , विष्णु सैनी समेत सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now