वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के माध्यम से उन तक पहुंचेगा लाभ – हमीद खां मेवाती
सवाई माधोपुर 19 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी की वक्फ बोर्ड विधेयक – 2025 जनजागरण अभियान की सेमीनार रणथम्भौर रोड़ स्थित होटल में सम्पन्न हुई।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि वक्फ बोर्ड विधेयक – 2025 जनजागरण अभियान की सेमीनार कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हमीद खां मेवाती, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेमप्रकाश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष भरत लाल मथुरिया, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री उमर गद्दी, बौंली प्रधान कृष्ण पोसवाल उपस्थित रहे। सेमीनार की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने की। बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर हुआ। मुख्य अतिथि हमीद खां मेवाती ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता वफ्फ बोर्ड संशोधन बिल को लेकर गांव-गांव ढाणी ढाणी जाएंगे, प्रत्येक मंडल स्तर पर सम्मेलन किए जाएंगे और अल्पसंख्यक समुदाय के सभी लोगों को इस बिल के बारे में बताया जाएगा, अल्पसंख्यक मोर्चा की टीम प्रत्येक गांव में जाकर इस बिल के खिलाफ गुमराह करने वालों को करारा जवाब देगी, मोदी बिल्कुल सही कानून लाए है और कांग्रेसियों ने वफ्फ के नाम पर करोड़ों रुपए की भूमि पर कब्जा कर रखा है, कई जगह वफ्फ के नाम पर होटल बना रखे हैं।
उन्होंने बताया की 3000 बीघा जमीन पर सांसद ओवैसी द्वारा यूनिवर्सिटी बनाई हुई है जिसका लाभ गरीबों को नहीं मिल रहा है। केवल सांसद ओवेशी को ही मिल रहा है। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने बताया की अगर बिल गलत था तो कांग्रेस के लोगों ने बिल पेश के समय संसद से वाक आउट क्यों नहीं किया बिल का विरोध क्यों नहीं किया। अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा का राष्ट्रभक्त संगठन है, वक्फ की संपत्तियों को लूटने का कार्य केवल और केवल कांग्रेसियों ने किया कांग्रेस ने हमेशा अल्पसंख्यकों के साथ तुष्टिकरण की राजनीति की।
इस दौरान भाजपा के भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।