बाजारों में बढी रौनक व्यवसाईयों के साथ रेहड़ी और ठेले वालों के खिले चेहरे

Support us By Sharing

बाजारों में बढी रौनक व्यवसाईयों के साथ रेहड़ी और ठेले वालों के खिले चेहरे

गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। 10 नवम्बर। दीपों के त्यौहार दीपावली के दो दिवस पूर्व आज धनतेरस पर बाजारों में जबरदस्त भीड़ दिखाई दी। खरीददारी करते हुए दिखाई दिए लोग। जबरदस्त भीड़ की वजह से बाजारों में हर तरफ जाम लगने की स्थिति दिखाई दी। दीपावली पर्व को लेकर शहर के व्यवसाईयों में काफी उत्साह है। आज धनतेरस के दिन बाजारों में खरीदारी करते हुए दिखाई दिए लोग। इसके साथ ही शहर के व्यापारियों के बीच चेहरे खिल गए। दीपावली पर्व को लेकर गंगापुर सिटी के मुख्य बाजार देवी स्टोर चौराहा, इंदिरा बाजार, खारी बाजार, देवी स्टोर बाजार, व्यापार मंडल चौराहा, सब्जी मंडी में दुकानों को सुंदर ढंग से सजाया गया। दुकानों पर रंग बिरंगी झालर और अन्य सामान खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ जबरदस्त देखने को मिल रही है। जिसके चलते दुकानदारों के चेहरे खुशी से खिले हुए हैं। दीपावली पर व्यापारियों को अबकी बार अच्छे कारोबार की आस है। इसके साथ ही रेहड़ी और ठेले वालों पर सामान बेचने वालों के चेहरे भी खिले हुए दिखाई दिए।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!