जीवदया से बेहतर कोई पुण्य नहीं – प्राचार्य


कुशलगढ|मामा बालेश्वर दयाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशलगढ़ में जीवदया मिशन अभियान के अन्तर्गत ‘आओं परिंड़े लगाएं’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्राचार्य महेन्द्र कुमार देपन ने बताया कि जीवों के प्रति विद्यार्थियों में प्रेमभाव , प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के उद्देश्य से ग्रीष्मकाल में पक्षियों की सुरक्षा एवं उनके आवास भोजन की व्यवस्था हेतु परिंड़े बाँधे गये तथा घोसलें बनाएं गये। महाविद्यालय में जीवदया मिशन कार्यक्रम महाविद्यालय संकाय सदस्यों के खुशी के अवसर पर परस्पर सहयोग द्वारा एकत्रित राशि से संचालित होता है। विद्यार्थियों को अपने घर के आसपास परिंडे लगाने एवं बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए शीतल जल की व्यवस्था करने हेतु प्रेरित किया गया। प्रो. बनय सिंह ने कहा कि प्राणीमात्र के प्रति जीवदया अकल्पनीय सेवा है,जो निश्चित रुप से अनुकरणीय व अनुमोदनीय है। सेवाकर्म सृष्टि कल्याण व नव जागृति हेतु आवश्यक है। कार्यक्रम में प्रो.बनय सिंह , डाॅ माखनसिंह मीना,डाॅ दिलीप मईडा,डाॅ शाहिना‌ परवीन,डाॅ धर्मेन्द्र भाभोर डाॅ श्रवण बरोड़,डाॅ जोहनसिंह देवदा उपस्थित रहे। ये जानकारी प्राचार्य महेन्द्र कुमार देपन ने दी।


यह भी पढ़ें :  बनास में लगी अस्थाई चौकी को लगाई आग, बजरी माफियाओं के हौसले बुलंद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now