खेत की मेड को लेकर दो पक्षों में हुआ झगड़ा


झगड़े में दोनों पक्षों के सात -सात लोग हुए गंभीर रूप से घायल दो को किया रेफर

डीग 10 जुलाई |खोह थाना क्षेत्र के गांव गदरवास में बुधवार की सांय करीब 4 बजे खेत की मेड़ को लेकर जलील एवं नसरु पक्ष में झगड़ा हो गया।जिसमें दोनों पक्षों के करीब आधा आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस दौरान झगड़े की सूचना मिलते ही खोह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उपचार के लिए घायलों को डीग चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
ए.एस.आई जितेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कि बुधवार की सांय 4 बजे गदरवास गांव में जलील एवं नसरु पक्ष में झगड़ा हो गया।इस दौरान मौके पर पहुंचे और घायलों को डीग चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार
शौकिन 36 वर्ष,नसरु 45 वर्ष,अकरम 25 वर्ष,रमजान 18 वर्ष,मुब्बा 40 वर्ष ,सकीना 15 वर्ष,फैमीदा 28 वर्ष,अकबर 50,मौसम 40 हनीफ 50,मकसूदन 50,कुरसीदन 35,जनिस्ता 15,अरसद 35,जमीर 50,बिल्ला 50 गंभीर रूप से घायल हो गए।जहां गंभीर अवस्था में अकबर और शौकिन को भरतपुर रैफर किया गया है। रिपोटर अमरदीप सैन डीग


यह भी पढ़ें :  भारत तिब्बत सहयोग मंच के महिला प्रकोष्ठ ने पौधारोपण किया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now