प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर कौंधियारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सहारा नौगवां गांव के समीप नहर के पास एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के पास में ही वहीं उसकी बाइक भी पड़ी मिली है। सुबह शौच के लिए गए लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमर पड़ी। तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।हाला कि खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान व नाम स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।