महज एक दशक में खंडहर में तब्दील हुआ स्वास्थ उपकेंद्र टिकरी कला
खिड़की दरवाजे भी निकाल ले गए चोर जिम्मेदार जानकर बने अनजान
प्रयागराज । ब्यूरो राजदेव द्विवेदी। जनपद के यमुनानगर विकासखंड जसरा बारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत टिकरी कला गांव में स्थित स्वास्थ उपकेंद्र का निर्माण वर्ष 2013-14 में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रयागराज द्वारा लगभग 13 लाख रुपए की लागत से कराया गया था। जिसमे निर्माण के समय भीअनियमितता और भ्रष्टाचार किया गया था। साथ ही निर्माण के बाद भी भ्रष्टाचार और लूट का कोई भी मौका नहीं छोड़ा गया। ग्रामीणों की माने तो स्वास्थ उपकेंद्र टिकरी कला के निर्माण के उपरांत ना ही कभी कोई डॉक्टर आया और ना ही आशा या एएनएम ने कोई सेवा दी जिसका नतीजा है की चोर खिड़की दरवाजे के साथ – साथ बाउंड्री वॉल का ईट भी उठा ले गए।गौर करने की बात तो यह है की लाखो रुपए से बने स्वास्थ उपकेंद्र को खुलेआम लूटा जा रहा था और स्वास्थ विभाग और ग्राम पंचायत द्वारा एक भी शिकायत दर्ज नही करवाई गई। जिससे चोरों के हौसले बढ़ते गए और अन्ततः उन्होंने पूरे स्वास्थ उपकेंद्र को खंडहर में बदल दिया। अब मामला चाहे जो भी हो लेकिन इस तरह से बुनियादी सुविधाओं के लिए बनी स्वास्थ उपकेंद्र का खंडहर में बदल जाना कही ना कही स्वास्थ विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ-साथ ग्राम प्रधान की भी भ्रष्टाचार को दर्शाती है।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।