बौंली, बामनवासl श्रद्धा ओम त्रिवेदीl आज दिनांक 6 फरवरी 2026 को सोगानी महाविद्यालय रवासा तहसील बोली जिला सवाई माधोपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत तृतीय एकदिवसीय शिविर आयोजित किया गया जिसमें सभी स्वयंसेवकों और कर्मचारियों ने भाग लिया कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रार्थना की गई इसके पश्चात श्रीमान रामगोपाल सिंह प्राचार्य महोदय द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तार से बताया कि इस शिविर के आयोजन से सेवा करने की भावना पैदा होती हैं जिससे छात्रों में सेवा करने की भावना जागृत होती हैं हमें मानव की सेवा करनी चाहिए जिससे हमारे देश मे सभी को सेवा करने का मौका मिलेगा और देश निर्माण में युवाओं की भागीदारी हो इसके बाद सभी स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर मे सफाई कीl
1996 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 1996 से दैनिक भास्कर में बौंली, बामनवास एवं सन 2000 में दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ गंगापुर सिटी। 2003 से पंजाब केसरी और वर्तमान में राष्ट्रदूत। अनेकों चैनल व अखबारों में कार्यरत हैं। आवाज आपकी न्यूज पोर्टल में पत्रकार हैं।