धरसौनी में लगे अबकी बार 400 पार के नारे


– भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली ने किया जनसम्पर्क

– क्षेत्रिय विधायक बहादुर सिंह कोली की नुक्कड सभाएं

भरतपुर|लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली एवं वैर के विधायक बहादुर सिंह कोली ने मंगलवार को वैर विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांव में मतदाताओं से जनसम्पर्क किया और नुक्कड सभाएं की। वक्ताओं ने कहा कि अबकी बार 400 पार का लक्ष्य पूरा होगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तथा राजस्थान में 25 लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी विजयी होंगे। भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली एवं विधायक बहादुर सिंह कोली के साथ पूर्व जिला प्रमुख द्वारिकाप्रसाद गोयल,भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजू कटारा सन्तोष कटारा,भाजपा नेता दौलत सिंह फौजदार,बेहतरीन जाट समाज वैर-भुसावर के अध्यक्ष कप्तान सिंह घाटरी,दुग्ध डेयरी के पूर्व चेयरमेन फत्ते सिंह फेंटा,किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र पथैना,भाजपा के वरिष्ठ नेता व उद्योगपति सुनील प्रधान,नगर पालिका वैर के चेयरमेन विष्णु महावर,वैर विधानसभा के सह संयोजक गजेन्द्र सिंह टंटा,पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजवीर सिंह बेरी,भाजपा ग्रामीण मण्डल भुसावर के अध्यक्ष सत्येन्द्र चौधरी,शहर मण्डल भुसावर के अध्यक्ष शैलेष पाण्डेय,भास्कर पाण्डेय,भाजपा ग्रामीण मण्डल वैर के पूर्व अध्यक्ष फूल सिंह ठाकुर,पूर्व अध्यक्ष गोविन्द प्रसाद गुप्ता,शेर सिंह धरसौनी,हरप्रसाद धरसौनी,नवाव सिंह पूर्व सरपचं,बच्चू सिंह डागुर,कान्हा चौधरी,मान सिंह, योगेश डागुर,राकेश कुमार गुप्ता,नावली की सरपचं कोमल महावर आदि मौजूद रहे। भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली,विधायक बहादुर सिंह कोली,पूर्व जिला प्रमुख द्वारिकाप्रसाद गोयल,दौलत सिंह फौजदार,उद्योगपति सुनील प्रधान,चेयरमेन विष्णु महावर,राजवीर बेरी,शेर सिंह धरसौनी,हरप्रसाद धरसौनी आदि ने गांव बेरी,मूडिया गन्धार,ललिता मूडिया,हतीजर, न्यामदपुर,धरसौनी,जीवद सेहित कस्वा वैर में जनसम्पर्क किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now