गंगापुर सिटी, 18 अप्रैल। पंकज शर्मा। माँ बिजासन महारानी विकास समिति के तत्वाधान में जीव अनुकंपा संस्थान द्वारा मुक जीवों को संरक्षण के लिए प्रतिदिन हजारों हाथों के सहयोग से चारा, दाना, पानी ,भोजन, की व्यवस्था की जा रही है। संस्थान से जुड़े वेद प्रकाश मंगल एवं सुनील गर्ग उदेई वाले ने बताया कि इस महाकुंभ में एक व्यक्ति ₹1 प्रतिदिन देकर गाय, बंदर, पशु पक्षी आदि को चारा दाना पानी की व्यवस्था की जाती है। इस मुहिम में हजारों पशु पक्षी प्रेमी अपना योगदान दे रहे हैं। रीको औद्योगिक क्षेत्र में प्रतिदिन मुकेश मेडी, महेश चंद, लोकेश, मनसुख मेडी, सुभाष, कृष्णा, चेतन माइक्रो, कैलाश चंद, राजेंद्र गैरई, विजय गुप्ता, श्रीमती मंजू देवी, प्रियंका देवी, गुड्डी देवी, तनु अग्रवाल आदि सुबह 7:30 बजे से इस प्रकल्प में जाकर अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं। संस्था को अब तक हजारों लोगों ने₹1 प्रतिदिन यानी ₹30 माह देकर इस महाकुंभ का लाभ ले रहे हैं।


2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।