अलग-अलग सडक हादसे में बाइक सवार तीन जनें घायल


मुख्य बाजार में अज्ञात वाहन की चपेट से बाइक सवार युवक घायल; बेसहारा गौवंश की चपेट से बाइक सवार दो युवक घायल, जिला चिकित्सालय रैफर

नदबई। नदबई मुख्य बाजार में दो अलग-अलग सडक हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को नदबई चिकित्सालय में भर्ती कराया। बाद में घायल दो युवक को जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। विभागीय सूत्रों के अनुसार हुल्याना निवासी प्रिंस पुत्र बनेसिंह अपने साथी बसोकर निवासी मोहित पुत्र ओमप्रकाश के साथ बाइक पर नगला बक्ता जा रहा। इसी दौरान बेसहारा गोवंश की चपेट से बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। बाद में गंभीर स्थिति के चलते घायलों को जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया। इसी प्रकार कस्बा निवासी अनिल कुमार बाइक से अपने घर जा रहा। इसी दौरान मुख्य बाजार में नगर पालिका के समीप अज्ञात वाहन की चपेट से घायल हो गया। समीपवर्ती लोगों ने घायल युवक को नदबई चिकित्सालय में भर्ती कराया। इस संदर्भ में समाचार लिखे जाने तक पुलिस में मामला दर्ज नही हुआ।


यह भी पढ़ें :  मताधिकार का प्रयोग करेंगे, वोट करेंगे वोट करेंगे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now