भरतपुर का नाम किया रोशन
नदबई|सीकर के नीमकाथाना में आयोजित 6 वीं राजस्थान राज्य स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में नदबई की बॉक्सिंग अकेडमी ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भरतपुर ज़िले का प्रतिनिधित्व कर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतकर क़स्बे का नाम रोशन किया है।
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नदबई के छात्र अभय सिंह ने 48-50 किलोग्राम में, विद्यालय के ही पूर्व छात्र निशांत शर्मा ने 70-75 किलोग्राम में तथा गुरुकुल विधा -आश्रम नदबई के छात्र सैफ़अली ने 75-80 किलोग्राम में स्वर्ण पदक प्राप्त पदक पर क़ब्ज़ा किया। इसके अलावा 46 किलोग्राम में ओम चौधरी, 52 किलोग्राम में देवांग तथा 54 किलोग्राम में कृष्णवीर सिंह ने भरतपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इन्होंने अपनी मेहनत, समर्पण और अनुशासन के साथ यह उपलब्धि हासिल की। इन खिलाड़ियों ने अपनी तकनीकी कौशल और दृढ़ संकल्प के साथ प्रतिस्पर्धा की जो उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। इस उपलक्ष्य में उन्हें सम्मानित करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद पांडे, दिल्ली पुलिस उपनिरीक्षक केहरी सिंह तथा कैथवाडा के सरपंच नोमान ने विशेष रूप से उपस्थित होकर इन बच्चों का सम्मान किया और उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि, खेल केवल शारीरिक फ़िटनेस नहीं बल्कि मानसिक मज़बूती और आत्मविश्वास का भी प्रतीक है। हम अपने छात्रों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं !
इसी के साथ बॉक्सिंग अकेडमी के कोच अजय फौजदार ने भी इन खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया ओर कहा कि हमें अपने छात्रों पर गर्व है कि, हमारे खिलाड़ी इस स्तर पर पहुँचे, उन्होने कहा यह जीत केवल मेडल नहीं हैं बल्कि यह हमारे बच्चों की कड़ी मेहनत और संघर्ष की कहानी है। इससे पूर्व भी हमारे एकेडमी के कई खिलाड़ी राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।