धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, कोतवाली पुलिस ने 48 घंटे में की कार्रवाई
सवाई माधोपुर। जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विशेष टीम बनाकर महज 48 घंटे में आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अपने इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप स्टेटस पर वीडियो पोस्ट किए थे, जिनमें एक धर्म विशेष के खिलाफ अपशब्द और गाली-गलौज की गई थी। इन वीडियो के वायरल होने के बाद शहर में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। कोतवाली थानाधिकारी मदन लाल मीणा ने बताया कि
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह मीणा व पुलिस उपाधीक्षक उदय सिंह मीणा के सुपरविजन में कोतवाली थाना प्रभारी मदनलाल मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में सावन सिंह (20) पुत्र हुकमचंद, करण सिंह (22) पुत्र धर्म सिंह तथा हर्ष (22) पुत्र लड्डू लाल शामिल हैं। तीनों आरोपी बिनोवा बस्ती क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार 2 मार्च 2026 को आरोपियों द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किए गए थे। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
Narendra Sharma (Sawai Madhopur, Raj.)