सभी आंगनबाड़ी केंद्रो का समय बदला


बौंली, बामनवास।जिले मे आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला 16 अक्टूबर से 31 मार्च 2025 तक सुबह 10 से दोपहर 02 बजे तक होंगे संचालित
सवाई माधोपुर, 16 अक्टूबर। महिला एवं बाल विकास विभाग उप निदेशक प्रियंका शर्मा ने बताया कि वर्तमान मौसम को ध्यान में रखते हुए जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्र 16 अक्टूबर, 2024 से 31 मार्च, 2025 तक प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे। शेष गतिविधि पूर्व की भांति यथावत रहेंगी।
उप निदेशक आईसीडीएस प्रियंका शर्मा ने बताया कि विभागीय प्रावधानों के अनुसार शीतकाल 01 अक्टूबर से 31 मार्च के लिए राज्य के समस्त आंगनबाडी केन्द्रों का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक (4 घण्टे) निर्धारित रहता है। किन्तु मौसम को दृष्टिगत रखते हुए विभागीय आदेश के तहत 01 अक्टूबर 2024 से 15 अक्टूबर 2024 तक प्रदेश के आंगनबाडी केन्द्र प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक (4 घंटे) संचालित थे।

 


यह भी पढ़ें :  भगवान नेमिनाथ का ज्ञान कल्याणक मनाया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now