अगस्त क्रान्ति दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा
सवाई माधोपुर 9 अगस्त। जिला कांग्रेस सेवादल सवाई माधोपुर के द्वारा अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सवाई माधोपुर शहर भेरू दरवाजे से गुलाब बाग गाँधी पार्क तक सेवादल के श्वेत सैनिको ने पदयात्रा निकाली।
यात्रा का शुभारम्भ शांति एवं अहिंसा विभाग के जिला संयोजक विनोद जैन ने यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया, विनोद जैन ने बताया की आज के दौर गाँधी दर्शन व सेवादल ही इन मुश्किल दौर मे राष्ट्र वाद के लिए लड़ रहे हैं। जिला कांग्रेस सेवादल जिला संतोष स्वामी ने बताया की आज के दिन महात्मा गाँधी ने भारत छोड़ो आंदोलन का आह्वान किया था उसकी स्मृति मे जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा ये अगस्त क्रांति दिवस तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। जिलाध्यक्ष संतोष स्वामी ने बताया की विशेष विचार धारा के लोग आज भारत की आजादी का इतिहास बदलने मे लगे हुये है। झूठे राष्ट्रवादी बन कर भाई को भाई से लड़ा रहे हैं।
इस दौरान यात्रा मे मनीष जैन, संयोजक आसीब खलीफा, सवाई माधोपुर विधानसभा अध्यक्ष गुरुवचन वाल्मीकि, सेवादल मुख्य प्रशिक्षक लक्ष्मीकांत मीणा, जिला महासचिव मीनू मीणा, जाकिर शाह, वासिम अकरम, शिव प्रसाद काँवारिया, हेमराज मीणा, मुरारी लाल बैरवा, बलवीर बैरवा, सलीम मिर्जा, शकुंतला वर्मा, शाहीन अंसारी, बनवारी लाल बैरवा, राजेश राजोरा असीम खान, कमलेश वैष्णव, बदाम देवी, सहीत लगभग 350 श्वेत सैनिकों ने भाग लिया। इस दौरान यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।