उदयपुर : जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग एवं मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन की वार्षिक समीक्षा बैठक 9 मार्च को संभागीय सभागार उदयपुर में सम्पन्न हुई! इस बैठक मे मैजिक बस फाउंडेशन के सीईओ, प्रोजेक्ट मैनेजर, मास्टर ट्रेनर, हॉस्टल बार्डन, लाइब्रेरियन आदि लगभग 20 प्रतिनिधियों ने भाग लिया! जिसमें एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सीमलवाड़ा के लाइब्रेरियन वासुदेव तिवारी को बेस्ट लाइफ स्किल मास्टर ट्रेनर अवार्ड-2026 , उदयपुर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी द्वारा प्रदान किया गया , इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य दिनेश कुमार पटेल ने शुभकामनाएं एवं आभार प्रकट किया!
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।