जन-जन में राष्ट्रवाद जगाने के लिए घर-घर तिरंगा लगाकर शहीदों को करना है नमन्- वंदन -ओंकार केशरी

Support us By Sharing

जन-जन में राष्ट्रवाद जगाने के लिए घर-घर तिरंगा लगाकर शहीदों को करना है नमन्- वंदन -ओंकार केशरी

प्रयागराज।भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज यमुनापार जिला कार्यालय सिविल लाइंस में रविवार को जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती के अध्यक्षता में मेरा माटी मेरा देश और तिरंगा अभियान के संदर्भ में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिला प्रभारी ओंकार नाथ केशरी ने कहा जन-जन में राष्ट्रवाद की भावना जगाने के लिए मोदी जी व संगठन के निर्देशन में पुनः घर-घर तिरंगा लगाकर शहीदों को नमन् व वंदन करना है। साथ ही जिला प्रभारी ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराईं। जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने अपने सम्बोधन में कहा गांव की मिट्टी या दिया हाथों में लेकर हम सब को राष्ट्र निर्माण व देश के विकास में सहयोग का संकल्प लेना होगा। जिला प्रभारी व जिलाध्यक्ष के निर्देश पर जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बैठक में मौजूद समस्त जिला पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों को हाथ आगे कराकर पंच निष्ठा का संकल्प दिलाया सभी ने विकसित भारत, गुलामी की मानसिकता को खत्म करने,भारत की विरासत पर गर्व करने,एकता और एकजुटता व राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लिया। मेरा माटी मेरा देश अभियान का जिला संयोजक जिला महामंत्री राजेश शुक्ला व जिला सह संयोजक जिला महामंत्री विक्रमादित्य मौर्य, जिला सह-संयोजक जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल आदि ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। संचालन जिला महामंत्री राजेश शुक्ला ने किया।

तत्पश्चात जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती के अध्यक्षता में भाजपाइयों ने हाईकोर्ट के पास डाँ.भीमराव अम्बेडकर, सुभाष चौराहा में सुभाष चन्द्र बोस, चन्द्रशेखर आजाद पार्क में शहीद चन्द्रशेखर आजाद,वालशन चौराहा में पं.दीनदयाल उपाध्याय व अलोपी बाग में भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के मूर्तियों की साफ-सफाई करके माल्यार्पण कर हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, भीमराव अम्बेडकर अमर रहें, सुभाष चन्द्र बोस अमर रहें, शहीद चन्द्रशेखर आजाद अमर रहें ,पं.दीनदयाल उपाध्याय अमर रहें। सरदार वल्लभ भाई पटेल अमर रहें आदि के गगनचुंबी नारें लगाएं, इस अवसर पर किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा, विजय शंकर शुक्ल, पुष्पराज सिंह पटेल, संतोष त्रिपाठी,डां.एल एस ओझा, सरदार पतिविंदर सिंह, पिछला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह पटेल, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष राजमणि पासवान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधाकर पांडे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता मिश्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष कुशल जैन,शतीश विश्वकर्मा,मंडल अध्यक्ष जगत नारायण शुक्ला, कुलदीप सिंह पटेल, पृथ्वी राज पटेल, नागेश्वर निषाद, हृदयेश मिश्र, राकेश विश्वकर्मा आदि के साथ समस्त जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!