आज हनुमान जन्मोत्सव पर कुशलगढ़ में निकलेगा भव्य चल समारोह


कुशलगढ|नगर के बावलिया खार हनुमान मंदिर से इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव पर एक भव्य चल समारोह का आयोजन किया गया है। यह आयोजन नगरवासियों की आस्था और धार्मिक एकता का प्रतीक होगा। चल समारोह आज दिनांक 12 अप्रैल 2025 को दोपहर 3:00 बजे से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ विभिन्न धार्मिक स्थलों से गुजरते हुए सम्पन्न होगा। शोभायात्रा में झांकियां, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े, अखाड़ों के प्रदर्शन, और हनुमान जी की विभिन्न लीलाओं का सजीव चित्रण शामिल होगा। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक सौहार्द, एकता और सद्भावना का संदेश देना है। चल समारोह में नगर के विभिन्न समाज, संस्थाएं, युवा मंडल और महिलाएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। आयोजकों ने नगरवासियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में भाग लें और इसे सफल बनाएं। नगर प्रशासन, पुलिस विभाग और स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग भी सुनिश्चित किया गया है। ताकि शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो।


यह भी पढ़ें :  संगिनी जेएसजी द्वारा नारी शक्ति बढ़ते कदम अभिव्यक्ति महिला अधिवेशन संपन्न
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now