नगर कांग्रेस अध्यक्ष तोषनीवाल बने रहेगें, नगर कमेटी ब्लाॅक के अधीन नहीं आती है


शाहपुरा|प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर शाहपुरा ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी व मंडल अध्यक्षों को भंग किया गया है न कि नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुरा को। नगर कांग्रेस कमेटी का गठन प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सीधे ही अलग से किया जाता है। नगर कांग्रेस कमेटी का संपर्क सीधा प्रदेश कांग्रेस कमेटी से ही रहता है।
शाहपुरा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालमुकंद तोषनीवाल ने बताया कि शाहपुरा ब्लाॅक कांग्रेस व मंडल कांग्रेस को भंग किया गया है। उनकी नगर कांग्रेस कमेटी ब्लाॅक कांग्रेस के अधीन नहीं आती हैं। न ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री द्वारा जारी आदेश में नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुरा को भंग करने का उल्लेख किया गया है। तोषनीवाल ने बताया कि उनको नगर अध्यक्ष पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. चंद्रभान द्वारा नियुक्त किया गया था तथा उनके निर्देश पर ही कार्यकारिणी गठित की है। जो प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आगामी आदेश तक बनी रहेगी। वर्तमान में वो स्वयं नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुरा के नगर अध्यक्ष बरकरार है तथा कार्यकारिणी भी यथावत ही है।


यह भी पढ़ें :  इपिक कार्ड नहीं है, तो 12 अन्य वैकल्पिक पहचान दस्तावेज दिखा कर भी कर सकेंगे मतदान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now