थाना शंकरगढ़ में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन


एसीपी बारा निकिता श्रीवास्तव ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

प्रयागराज।राजदेव द्विवेदी। जनपद के यमुनानगर थाना शंकरगढ़ में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एसीपी बारा निकिता श्रीवास्तव ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और त्वरित निस्तारण के आदेश दिए।फरियादियों द्वारा प्रस्तुत मामलों को न केवल गंभीरता से लिया गया बल्कि मौके पर ही कुछ मामलों का निस्तारण भी सुनिश्चित किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त बारा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समय सीमा के भीतर किया जाए।राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में अतिक्रमण और अन्य विवादों को लेकर जांच की और संबंधित पक्षों को उचित निर्देश दिए।इस समाधान दिवस ने क्षेत्र के लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ाया।फरियादियों ने अधिकारियों की सक्रियता और गंभीरता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम उनकी समस्याओं को हल करने में मददगार साबित होते हैं।सम्पूर्ण समाधान दिवस जैसे कार्यक्रम प्रशासन और जनता के बीच संवाद का मजबूत जरिया बनते हैं। इससे न केवल समस्याओं का समाधान होता है, बल्कि पारदर्शिता और विश्वास भी कायम होता है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now