कुशाल लेक परियोजना में आगामी समय में विकास कार्यों के अंतर्गत पर्यटन सुविधाओं को किया जाएगा विकसित


प्रदेश सरकार पर्यटन विभाग टीम द्वारा कुशाललेक परियोजना का भाजपा जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में किया गया निरीक्षण, दिए गए बेहतर सुझाव

गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा, 9 अप्रैल। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा गंगापुर सिटी की कुशाल लेक परियोजना के लिए जो बजट घोषणा की गई थी। उसी के अनुरूप आज पर्यटन विभाग के अधिकारी और भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने संयुक्त रूप से कशाललेक का संगठन कार्यकर्ताओं के साथ निरीक्षण किया। भाजपा विधानसभा मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिक गुर्जर द्वारा स्थानीय कुशाल लेक परियोजना को किस प्रकार से अत्यधिक सुंदर एवं पर्यटन स्थल हेतु उपयुक्त बनाया जा सकता है। इस दौरान चारों तरफ के रास्ते लाइट, गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था, भोजनशाला, विश्रामगृह, मंदिर के आस-पास के क्षेत्र को कैसे विकसित किया जा सकता है। इन संपूर्ण संभावनाओं पर विस्तृत रूप से निरीक्षण किया। इसको लेकर के कार्यकर्ताओं में आमजन में बहुत खुशी का माहौल है और प्रदेश मुख्यमंत्री के प्रति सभी लोग आभार व्यक्त कर रहे हैं कि जिस प्रकार से 5 साल तक इस परियोजना को कांग्रेस ने अटका कर रखा और पिछली सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि चाहते तो ये परियोजना अब तक पूर्ण हो चुकी होती।

यह भी पढ़ें :  परमात्मा से प्राप्ति के लिए दिल से ईश्वर की भक्ति जरूरी है - पंडित मुरारी लाल पाराशर
Vishwkarma Electric

प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री माननीय वसुंधरा जी ने इस परियोजना की शुरुआत की थी। कांग्रेस ने 5 साल तक इसके लिए कुछ नहीं दिया। अब 5 साल बाद में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल जी ने इसके लिए बजट दिया है। शहर के लोगों को आशा है कि कुशाल लेक और श्याम मंदिर का विकास गंगापुर में पर्यटन को चार चांद लगाएगी। उक्त कुशाललेक परियोजना निरीक्षण के दौरान व्यवस्था को लेकर साथ में मण्डल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, प्रधान मंजू गुर्जर, पूर्व महामंत्री मनोज बंसल, दीपक सिंघल, महेंद्र दीक्षित, डा.हेमन्त शर्मा, धनेश शर्मा, विजय गोयल, नितेश मोदी, देवेश पितलिया, बबलू चौधरी, वेदप्रकाश शर्मा, गौरव मंगल, गोपाल गर्ग, राधा दिक्षित, मुकेश प्रजापत, विकास सैनी आदि कार्य कर्ता साथ रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now