इंदिरा रसोई एवं महिला आश्रय स्थल का प्रशिक्षु सहायक कलक्टर ने किया औचक निरीक्षण


इंदिरा रसोई एवं महिला आश्रय स्थल का प्रशिक्षु सहायक कलक्टर ने किया औचक निरीक्षण

इंदिरा रसोई का निरीक्षण करते प्रशिक्षु सहायक कलक्टर यशार्थ शेखर।
इंदिरा रसोई में भोजन कर भोजन की गुणवत्ता जांचते प्रशिक्षु सहायक कलक्टर यशार्थ शेखर।
आश्रय स्थल का निरीक्षण करते प्रशिक्षु सहायक कलक्टर यशार्थ शेखर।

सवाई माधोपुर, 12 जुलाई। प्रशिक्षु सहायक कलक्टर यशार्थ शेखर ने बुधवार को नगर परिषद् परिसर के नजदीक संचालित इंदिरा रसोई एवं महिला आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
प्रशिक्षु सहायक कलक्टर ने राज्य सरकार द्वारा कोई भी भूखा न सोए के संकल्प के साथ आमजन को 8 रूपए में शुद्ध ताजा व पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने के लिए चलाई जा रही इंदिरा रसोई का निरीक्षण कर रसोई संचालक से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
उन्होंने इंदिरा रसोई परिसर में बैठकर वहां पहले से भोजन कर रहे लोगों के साथ भोजन कर भोजन की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने भोजन कर रहे लोगों से संवाद करते हुए भोजन के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने इंदिरा रसोई में खाना बनाने की व्यवस्था का भी निरीक्षण कर राशन सामग्री को भी बारीकी से देखा। उन्होंने इंदिरा रसोई में कार्य कर रहे लोगों से जानकारी ली की प्रतिदिन कितने व्यक्ति भोजन के लिए आते है, खाने में क्या-क्या दिया जाता है।
निरीक्षण के दौरान सहायक कलक्टर ने साफ-सफाई, पेयजल व रोशनी की व्यवस्थाओं में अनियमितता पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कर्मचारियों एवं जिम्मेदार फर्म को इंदिरा रसोई परिसर को स्वच्छ रखने, मैनपॉवर बढ़ाने व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के निर्देश दिए जिससे आमजन को अव्यवस्थाओं का सामना नहीं करना पड़े।
इसके पश्चात सहायक कलक्टर ने नगर परिषद के नजदीक संचालित महिला आश्रय स्थल का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला आश्रय स्थल में आंगनतुकों के लिए 15 बेड़ों की बजाय 6 बेड की व्यवस्था मिली। वहीं आश्रय स्थल में एंट्री के लिए उपस्थिति पंजीका में दोपहर 12 बजे तक 2 ही आगनतुकों की उपस्थिति दर्ज मिली। इस दौरान बैड पर बिछाए गए बिस्तर तो सही अवस्था में पाए गए लेकिन आश्रय स्थल में शौचालय की सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं पाई गई। उन्होंने इस पर संबंधित फर्म को व्यवस्थाओं को सुचारू करने के निर्देश दिए हैं।


यह भी पढ़ें :  भोर तक चली भजन संध्या में झूमें श्रद्धालु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now