पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों का प्रषिक्षण कार्यक्रम निर्धारित
सवाई माधोपुर 11 अक्टूबर। विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए पीठासीन अधिकारियों, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारियों का प्रषिक्षण कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेष कुमार ओला ने बताया कि पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रषिक्षण कार्यक्रम 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर सवाई माधोपुर में आयोजित किया जाएगा।
उन्हांेने बताया कि पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का पीआरओं/पीओं क्रमांक 1 से 300 का 14 अक्टूबर को, 301 से 600 का 16 अक्टूबर को, 601 से 900 का 17 अक्टूबर को, 901 से 1200 तक का 18 अक्टूबर को एवं 1201 से 1250 तक का 19 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक होगा।
इसी प्रकार द्वितीय मतदान अधिकारियों/तृतीय मतदान अधिकारियों प्रषिक्षण 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि द्वितीय मतदान अधिकारियों/तृतीय मतदान अधिकारियों का प्रषिक्षण कार्यक्रम पीओ 2/पीओ 3 क्रमांक 1201 से 1250 के मतदान अधिकारियों का 19 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा पीओ 2/पीओ 3 क्रमांक 1 से 300 का 20 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, 301 से 600 का 20 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक, 601 से 900 का 21 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं पीओ 2/पीओ 3 क्रमांक 901 से 1200 तक के द्वितीय मतदान अधिकारियों का प्रषिक्षण कार्यक्रम 21 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर सवाई माधोपुर में आयोजित किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पूर्व में भिजवाए गए आदेश ही मान्य होंगे। अलग से नए आदेश जारी नही होंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रषिक्षाणार्थी निर्धारित तिथि व समय पर आवश्यक रूप से उपस्थित होना सुनिष्चित करें।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।