रोहतक के विभिन्न क्षेत्रों में पद यात्रा कर लोकसभा प्रत्याशी अरविन्द शर्मा के समर्थन में वोट करने की अपील की


बांसवाड़ा|भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश की 20 महिलाओं को केंद्र नैतृत्व ने हरियाणा के रोहतक प्रवास पर लगाया जिसमें सबसे पहले जयपुर प्रदेश कार्यालय पर रजिस्ट्रेशन हुआ वहां से पार्टी की व्यवस्था अनुसार वाहनों से रोहतक पहूचे। जहां पर रोहतक महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऊषा रानी और उनकी पूरी टीम ने तिलक रोली लगाकर स्वागत किया और उनकी उपस्थिति दर्ज़ की वहां पर गौकर्ण तपैभूमि के महामंडलेश्वर स्वामी श्री कपिल पुरी जी के डैरे पर उनका आवास रखा गया जहां उन्होंने भोजन पश्चात स्थानिय प्रदेश की महिला मोर्चा के साथ बैठक हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा ऊषा शर्मा प्रदेश महामंत्री गायत्री यादव ने बैठक ली। बैठक के बाद रोहतक के बाजार से महिला मोर्चा ने पद यात्रा से रोहतक के विभिन्न क्षेत्रों में पद यात्रा कर लोकसभा प्रत्याशी अरविन्द शर्मा के समर्थन में वोट करने की अपील की और वहां के स्थानीय लोगों को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक बताया जिसमें बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष शीतल भंडारी जिला महामंत्री मीना ताबियार जिला मंत्री महिला मोर्चा ममता कटारा की भी रजिस्टर में उपस्थित दर्ज की गई और अलग अलग जिम्मेदारी दी गई।राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा की पुर्व प्रदेश अध्यक्ष मधु शर्मा वर्तमान प्रदेश महामंत्री राधा भारद्वाज प्रदेश मंत्री डा.मंजु मेघवाल मुर्ती मीणा कार्यालय सह मीना बनर्जी करौली जिला अध्यक्ष लज्जा रानी अग्रवाल जिला संयोजक विधा वैष्णव उदयपुर जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष विणा दशोरा आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :  सूरौठ में चार दिवसीय गणगौर मेला हुआ शुरू, कीर्तन गायन दंगल में कलाकारों ने धार्मिक प्रसंगों पर प्रस्तुत की रचनाएं


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now