पेड़-पौधे ही प्रकृति को हरा भरा रखते हैं और पर्यावरण एवं वातावरण को शुद्ध रखते हैं-तेजपाल सिंह जादव


कुशलगढ| आज दिनांक:- 24 जुलाई 2024 (बुधवार) को न्यू बाल विद्या भवन उच्च प्राथमिक विद्यालय बाय-पास रोड़,कुशलगढ़ में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन संस्था प्रधान तेजपाल सिंह जादव की अध्यक्षता में किया गया। विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने कई किस्म के पौधे लगाए जिसमें मुख्य रूप से गुलमोहर,गुड़हल,मोगरा, आशा पाला, नीम आदि प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर संस्था प्रधान ने बताया कि हमें पौधे लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण करना भी आवश्यक है।हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए और उनका संरक्षण करना चाहिए।पेड़-पौधे ही प्रकृति को हरा भरा रखते हैं और पर्यावरण एवं वातावरण को शुद्ध रखते हैं।साथ ही संस्था प्रधान ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को एक-एक पौधा गोद लेकर उसकी देखभाल करने का संकल्प भी करवाया। इस अवसर पर विद्यालय के सहायक प्रधानाध्यापक धुलसिंह दामा,राजेंद्र प्रजापत,सुशीला डामोर,कविता सोनी,तनीषा प्रजापत, नरेशचंद्र डामोर, विकास यादव,महेश कुमार खड़िया,नरसिंह देवदा,मनीष घोती,दिव्या सेन,सीमा प्रजापत, मोनिका प्रजापत,संगीता सोनी, कमरूनिशा मकरानी,भविष्य प्रजापति आदि विद्यालय स्टाफ ने सहयोग प्रदान किया।


यह भी पढ़ें :  उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now