पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि


सवाई माधोपुर 29 दिसम्बर। सिविल लाइन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ मनमोहन सिंह की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह एक महान अर्थशास्त्र एवं सादगी ईमानदार बुद्धिमान व्यक्तित्व के धनी थे। जिन्होंने भारत देश की विकास में बहुत अच्छी भूमिका निभाई। भारत देश की अर्थव्यवस्था के सुधार करने में उनको हमेंशा याद किया जाता रहेगा। अपने कार्यकाल में अनेक विकास कार्य किए एवं देश को प्रगति के पथपर लाने पर उनका योगदान हमेशा देश याद करता रहेगा।
जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव हरिमोहन शर्मा ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह ने सबका साथ लेकर एक अच्छी सरकार चलाई सबका विश्वास जीता जिन्होंने भारत के विकास को गति दी। श्रद्धांजलि सभा में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रामजीलाल बैरवा, के एम कवरिया, लक्ष्मी कुमार शर्मा, जिला सचिव बृजमोहन, सिसोदिया, कुलदीप जैन, हरीश महेश्वरी, मीडिया प्रभारी अजय शर्मा, प्यार सिंह गुर्जर, भजनलाल बैरवा, संजय गौतम, दीनदयाल वर्मा, भुवनेश्वर तिवारी, गणेश नायक, पुरुषोत्तम जोलिया आदि कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now