रानी देवयानी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि
प्रयागराज।ब्यूरो राजदेव द्विवेदी। जनपद के यमुनानगर राजा कमलाकर इंटर कॉलेज एवं उसकी इकाई रानी देवयानी पब्लिक स्कूल के शिक्षकों एवम बच्चों ने रानी देवयानी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धासुमन समर्पित किया। विद्यालय की पत्रिका उन्ही के स्मृति में प्रत्येक वर्ष प्रकाशित होती है। प्रधानाचार्य अजय प्रताप सिंह ने उनके सपनों को अमलीजामा पहनाने को अभी बहुत कुछ किये जाने की जरूरत बताते हुए कहा कि क्षेत्र के गरीबों तक शिक्षा की ज्योति जलाना सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर बृजेश यादव ने किया। इस अवसर पर रामबोध खरवार , वकील शुक्ल , सिद्धार्थ,योगेंद्र हरिकृष्ण, अरविंद गौतम , राम सिंह , प्रदीप सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, लाडली , शैल, सुकृति, पवन आदि मौजूद रहे।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।