हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन


कुशलगढ| मामा बालेश्वर दयाल राजकीय महाविद्यालय कुशलगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्राचार्य महेन्द्र कुमार देपन ने तिरंगा रैली को रवाना करते हुए प्रत्येक विद्यार्थी को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया एवं हर घर तिरंगा शपथ दिलवाई गयी। कार्यक्रम अधिकारी नरेन्द्र कुमार ने कहा कि तिरंगा राष्ट्र की आजादी का प्रतीक है। जो हमें वीर शहीदों की कुर्बानी का स्मरण कराते हुए राष्ट्रीय भावना का बोध कराता है। इसलिए आजादी का प्रतीक तिरंगा ससम्मान सभी के घरों पर गर्व से लहरायें। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों के साथ रैली में भाग लिया एवं भारत माता के जयघोष से महाविद्यालय परिसर गूँजायमान हो गया। कार्यक्रम में सहायक आचार्य कन्हैयालाल खांट माखनसिंह मीना, प्रविन्द्र कुमार डाॅ दिलीप कुमार,डाॅ धर्मेन्द्र कुमार भाभोर डाॅ.धनराज मीना,डाॅ. शाहिना परवीन सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। ये जानकारी प्राचार्य महेन्द्र कुमार देपनने दी।


यह भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री ने नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now