बड़ोदिया| सामाजिक एकता और परंपरागत सम्मान की भावना को आगे बढ़ाते हुए श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज की राष्ट्रीय बैठक शनिवार को गुजरात के अरवल्ली जिले के मेघरज में सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल पण्डया ने बताया कि राष्ट्रीय संयोजक भूपेन्द्र पण्डया ने समाज की एकता, युवाओं में संस्कार, उत्सव आयोजन और उदयपुर में प्रस्तावित भूमि पूजन समारोह पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता लकुलीश आश्रम के प्रबंध ट्रस्टी विनोद भाई पण्डया ने की। कार्यक्रम में संरक्षक प्रियकांत पण्डया व लक्ष्मीनारायण पण्डया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश भाई गौर, विजयेश के पण्डया, मुकेश भाई भट्ट, राष्ट्रीय सचिव विनोद पानेरी, संगठन मंत्री गोमतीशंकर पण्डया, कन्हैयालाल पण्डया, देवेन्द्र पण्डया, किशोर पण्डया, किरीट पण्डया, प्रवीण पण्डया, अरुण जोशी, तिलोत्तमा पण्डया, रविन्द्र उपाध्याय, दिनेश पण्डया, यशवंत व्यास, शंभूलाल मेहता सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए युवा अध्यक्ष विनोद पाण्डे, युवा संगठन मंत्री हरषु पण्डया, उपेन्द्र त्रिवेदी ने चर्चा की। इस मौके पर समाज के प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष सहित पूरी टीम को इस उल्लेखनीय सहभागिता के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित में सक्रिय रहने की कामना व्यक्त की। समारोह का संचालन अमरीश भाई पण्डया ने किया। ये जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री विनोद पानेरी ने दी।