त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव ब्रह्माकुमारी बहनों ने निकाली कलश यात्रा


कहा- परमात्मा शिव जीवन से दुख अशांति को करते हैं दूर

नदबई|प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र नदबई के तत्वाधान में आज गांव डिप्टी के नगला में त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें माताएं बहने सर पर कलश लेकर और भाई शिव ध्वज लेकर गांव के मुख्य मार्गो से होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इसमें गांव के सभी माताए बहने वृद्ध जन सभी ने कार्यक्रम का लाभ लिया और ईश्वर संदेश प्राप्त किया। कार्यक्रम में नदबई से पधारी ब्रह्माकुमारी संतोष बहन, पहाड़ी से पधारी ब्रह्माकुमारी प्रीति बहन, जुरहरा से पधारी ब्रह्माकुमारी शिवानी बहन ने ईश्वरीय संदेश दिया और परमात्मा का सत्य परिचय बताते हुए ब्रह्माकुमारी प्रीति बहन ने कहा कि परमात्मा निराकार शिव ज्योति बिंदु स्वरूप है। वह दुख हर्ता सुख करता है। ब्रह्माकुमारी संतोष बहन ने कहा कि, परमात्मा शिव अज्ञानता की घोर रात्रि के समय पर आते हैं। हमारे जीवन से दुख अशांति को दूर करते हैं और जीवन में सुख शांति देते हैं। ब्रह्माकुमारी शिवानी बहन ने परमात्मा स्मृति का गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में सभी को भोग प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर संतोष, गोपाल, अजीत, रामस्वरूप, भगवान सिंह ,मानसिंह ,आनंद भाई ,अजीत, गिर्राज, महेंद्र भाई आदि शामिल हुए।

यह भी पढ़ें :  तीसरी बार नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने पर आतिशबाजी और मिठाई खिलाकर खुशी मनाई

 


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now