सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता ही समाज को जागरूक सजग बनाने में सक्षम -महेश त्रिपाठी


प्रयागराज। क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के प्रयागराज जिला अध्यक्ष महेश त्रिपाठी ने संगठन के पदाधिकारियों के बीच बातचीत के दौरान कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम है। यह देश और समाज के लिए दिशा निर्धारण करने वाला माध्यम बन सकता है, बशर्ते यह अपने मूल्यों और सिद्धांतों पर अडिग रहे। सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता ही समाज को जागरूक, सजग और सक्षम बना सकती है। पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। यह समाज में जागरूकता फैलाने, सूचनाओं के आदान-प्रदान और जनमत निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पत्रकारिता का कार्य केवल समाचार देना ही नहीं, बल्कि सत्य को उजागर करना और जनहित के मुद्दों को सामने लाना भी है। पत्रकारिता का अर्थ है समाचारों, विचारों और सूचनाओं को संकलित कर उन्हें जनता तक पहुँचाना। यह अखबार, पत्रिकाओं, रेडियो, टेलीविज़न और अब डिजिटल मीडिया के माध्यम से किया जाता है। पत्रकारिता समाज को सच से रूबरू कराता है, भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाता है और लोकतंत्र को मज़बूत बनाता है।
एक पत्रकार का कर्तव्य होता है कि वह निष्पक्ष, निर्भीक और सत्यनिष्ठा के साथ काम करे। उसे किसी भी राजनीतिक, धार्मिक या आर्थिक दबाव में आए बिना केवल सच्चाई को सामने लाना चाहिए। पत्रकारिता के माध्यम से आम जनता की आवाज़ सरकार तक पहुँचाना है।
आज का युग सूचना क्रांति का युग है। इंटरनेट और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव ने पत्रकारिता के स्वरूप को पूरी तरह बदल दिया है। अब खबरें मिनटों में वायरल हो जाती हैं। हाला कि इससे गलत सूचनाओं के फैलने का भी खतरा बढ़ा है, लेकिन यदि इसका सही उपयोग किया जाए, तो यह एक सशक्त माध्यम बन सकता है।पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम है। यह देश और समाज के लिए दिशा निर्धारण करने वाला माध्यम बन सकता है, बशर्ते यह अपने मूल्यों और सिद्धांतों पर अडिग रहे। सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता ही समाज को जागरूक, सजग और सक्षम बना सकती है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now